मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज किसी भी त्योहार को मनाने में पीछे नहीं रहते हैं। जन्माष्टमी के मौके पर भी बॉलीवुड की कई हस्ती मटकी फोड़ते और माखन खाते नजर आईं। इसमें शाहरुख खान से लेकर सलमान के बहनोई आयुष शर्मा तक शामिल थे।
इससे पहले भी वो जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ते देखे गए हैं । इस बार शाहरुख ने अपने घर 'मन्नत' पर जन्माष्टमी का उत्सव सेलीब्रेट किया। शाहरुख ने अपने घर की छत पर दही हांडी टांगी और बेटे अबराम के साथ उसे फोड़ा। शाहरुख के घर के बाहर हजारों फैंस की भीड़ थी। जिससे वहां जाम लग गया। 2 घंटे तक ये जन्माष्टमी का उत्सव मनाया गया।
शाहरुख के अलावा रवीना टंडन और जैकी भगनानी ने भी जन्माष्टमी मनाई। अपने घर के अलावा शाहरुख फैंस के बुलावे पर घटकपुर इलाके में होने वाले जन्माष्टमी फंक्शन में शामिल हुए। यहां भी शाहरुख ने अपने फैंस के लिए मटकी फोड़ी । शाहरुख धर्म के बंधनों को तोड़ ईद से दीपावली तक हर त्योहार मनाते हैं।