08 May 2024, 06:14:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हरियाणा में रिलीज नहीं होने देंगे पद्मावती: अनिल विज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2017 8:31PM | Updated Date: Nov 11 2017 8:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। राजस्थान में फिल्म रिलीज को लेकर बवाल के बाद हरियाणा सरकार के मंत्री ने भी फिल्म रिलीज नहीं होने देने की धमकी दी है।

हमेशा विवादों में रहने वाले हरियाणा के कैबिनेट में मंत्री अनिल विज ने कहा कि पद्मावती फिल्म आक्रांता अलाउद्दीन खिलजी को महिमामण्डित करने का प्रयास है। किसी भी आक्रांता को देश में महिमामण्डित करने की इजाजत नही दी जा सकती।
 
उन्होंने कहा है कि, कभी भी मनोरंजन के लिए इतिहास से तोड़-मरोड़ नहीं करनी चाहिए। पद्मावती फिल्म लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ी है। आने वाली पीढ़ी को ये गलत संदेश नहीं जाना चाहिए। यह एक प्रकार की साजिश है हिन्दुस्तान की जनता को बहकाने की। ऐसी साजिश को कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। जब तक इस फिल्म को ठीक नहीं किया जाएगा। तब तक इसे हरियाणा में प्रदर्शित नहीं होने दिया जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »