08 May 2024, 07:18:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

कृति ने ' 'बरेली की बर्फी ' ' में किया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन : सुशांत सिंह राजपूत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 11:29AM | Updated Date: Aug 17 2017 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने  'राबता ' फिल्म की अपनी सह-कलाकार कृति सेनन के अभिनय की सराहना करते हुए कहा है कि 'बरेली की बर्फी ' में उन्होंने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। फिल्म  'राबता ' की शूटिंग के समय से ही सुशांत और कृति सेनन के बीच प्रेम संबंधों की खबरें सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म  'बरेली की बर्फी ' का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा- बरेली की बर्फी  बेहद सहज और मनोरंजन से भरपूर फिल्म है। कृति सेनन कमाल हैं और यह उनकी अभी तक की सर्वश्रेष्ठ अदाकारी है। आयुष्मान ने ईमानदारी से काम किया है और राजकुमार राव को मैं सलाम करता हूं। आप ऐसे ही खूब तरक्की करते रहो। मैं   'बरेली की बर्फी ' की टीम को शुभकामनाएं देता हूं और एक बार फिर बधाई। बरेली की बर्फी का निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म में कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में है।फिल्म 18 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »