08 May 2024, 06:22:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दिलीप कुमार की तबीयत फिर बिगड़ी, आईसीयू में किया शिफ्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 10:01AM | Updated Date: Aug 5 2017 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत शुक्रवार शाम फिर बिगड़ गई। वे मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती हैं। हॉस्पिटल की तरफ से जारी बयान में डॉक्टर जलील पारकर  ने कहा कि दिलीप कुमार का हीमोग्लोबिन कम हो रहा है, जबकि पोटेशियम बढ़ रहा है। क्रेटिनाइन भी बढ़ रहा है। उनको डायलिसिस की जरूरत है। दूसरी ओर दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने कहा कि हमें उम्मीद है कि वो जल्द ठीक हो जाएंगे। सायरा ने दिलीप की किडनी से जुड़ी बीमारी पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »