08 May 2024, 08:30:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड में जंगली बिल्ली के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा की असल जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक छोटे शहर की रहने वाली लड़की जिसने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक सबको अपना दीवाना बना रखा है। करोड़ों लोग प्रियंका चोपड़ा की इसी खासियत के बारे में जानना चाहते हैं। सूत्रों के अनुसार  बहुत ही जल्द प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी पर आधारित एक किताब आने वाली है। यह किताब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा लिखना चाहती हैं। मधु चोपड़ा ने बताया है कि, इससे पहले कि मैं सब कुछ भूल जाऊं; मैं जरूर प्रियंका पर एक किताब लिखना चाहती हूं। यह कोई बायोपिक नहीं होगी बल्कि यह एक इंस्पीरेशनल स्टोरी होगी। इससे कई नए बच्चों को अपना रास्ता ढ़ूंढने में मदद होगी। बहुत से लोगों के लिए प्रियंका एक रोल मॉडल बन सकती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »