08 May 2024, 09:45:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नमस्ते लंदन के सीक्वल में काम करेंगे अर्जुन कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 10 2017 2:43PM | Updated Date: Jul 10 2017 2:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर सुपरहिट फिल्म नमस्ते लंदन के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं। वर्ष 2007 में प्रदर्शित विपुल शाह की सुपरहिट फिल्म नमस्ते लंदन का सीक्वल बनाया जाने वाला है। अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ ने इसी फिल्म से अपनी हिट जोड़ी जमाई थी। कुछ समय पहले ये खबर थी कि नमस्ते लंदन के सीक्वल का नाम नमस्ते इंग्लैंड रखा गया है और फिल्म में अक्षय फिर नज़र आएंगे लेकिन बाद में फिल्म को लेकर बात नही बन सकी।
 
हालांकि पिछले दिनों विपुल शाह ने इस बात का खंडन किया था कि अक्षय का कोई रिप्लेसमेंट नहीं हो सकता। दोनों की दोस्ती 16 साल पुरानी है और अक्षय को लेकर फिर फिल्म बनाएंगे। अब चर्चा है कि अर्जुन  फिल्म नमस्ते लंदन के सीक्वल में काम करते नजर आ सकते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »