08 May 2024, 06:57:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

"जुड़वा 2" के ट्रेलर लॉन्च के लिए इस तलाश में हैं वरुण धवन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 30 2017 3:06PM | Updated Date: Jun 30 2017 3:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जुड़वा 2 के निर्माताओं ने फ़िल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए एक बहुत अनोखा तरीका ढूंढा है। इस अनूठे प्लान की घोषणा करने के लिए, वरुण ने ट्विटर का सहारा लिया और एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि,"अगर आप एक जुड़वां है, तो आप यह जीत सकते हैं। #HuntForJudwaas की प्रतियोगिता अब शुरू होती है। 
 
असली जुड़वाँ की खोज के लिए शुरू की गयी इस प्रतियोगिता में जुड़वा का चयन खुद वरुण, जैकलीन और तापसी द्वारा किया जाएगा। साजिद नडियाडवाला की जूडावा 2 में वरुण धवन पहली बार डबल भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे। वरुण सबसे प्रतिष्ठित जुड़वा किरदार राजा और प्रेम के पात्रों को निभाएंगे।
 
1997 जूडवा की यह अगली कड़ी, बहुत अधिक प्रत्याशित है। निर्माता इस फ़िल्म के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ रहे हैं और ट्रेलर लॉन्च होने से पहले ही इस फिल्म का प्रचार शुरू कर दिया गया है।
 
फ़िल्म जुड़वा जो 20 साल पूरे कर चुकी है, उसमे राजा और प्रेम की जोड़ी सबसे प्रतिष्ठित मानी जाती है। इस फ़िल्म की अगली कड़ी में 90 दशक के सुप्रसिद्ध गाने "ऊंची है बिल्डिंग" और "टन टना टन" को एक बार फिर खुद अनु मलिक अपनी आवाज़ में गुनगुनाते हुए नज़र आएंगे।
फिल्म वर्ष की सबसे मनोरंजनदायक फ़िल्म होने का वादा कर रही है क्योंकि जुड़वाँ का भ्रम पैदा करने वाली यह फ़िल्म आपको हँसी से लौट-पोट कर देगी।
 
साजिद नाडियादवाला द्वारा निर्मित, डेविड धवन द्वारा निर्देशित, फ़िल्म जुड़वा 2 को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और नडियादवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। फ़िल्म 29 सिंतबर को नज़दीकी सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »