08 May 2024, 08:48:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हील वाले जूते में एक्शन करना मजेदार रहा: अदा शर्मा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2017 10:50AM | Updated Date: Feb 24 2017 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अदा शर्मा जल्द ही एक्शन थ्रिलर ‘कमांडो 2- दि ब्लैक मनी ट्रेल’ में नजर आएंगी। अदा ने कहा कि ऊंची हील के जूते में फिल्म के मारधाड़ वाले दृश्यों को कर के आनंद आया। फिल्म में उनकी भूमिका एक एनकांउटर विशेषज्ञ की है। अभिनेत्री अदा लैंगिक समानता की पक्षधर हैं।
 
उनका मानना है कि एक पुरुष की तरह नायिका भी मारधाड़ वाले दृश्यों को  प्रमाणिकता के साथ कर सकती हैं। इस फिल्म में वह हैदराबाद की एक लड़की भावना का किरदार निभा रही हैं, जो मुखर है और बुरे लड़कों की पिटाई करती है।
 
अदा ने कहा, ‘‘फिल्म में मेरा किरदार काफी झक्की तरह का है। एक छोटे शहर से आने के कारण वह पूरी दुनिया घूमना चाहती हैं। वह जो भी अपने दिमाग में आता है बिना सोचे ही बोल देती है। मैंने सही तरह से हैदराबादी लहजे के उच्चारण पर ज्यादा मेहनत की है।’’
 
फिल्म ‘कमांडो 2’ का निर्देशन देवेन भोजानी ने किया है। इसमें ईशा गुप्ता और विद्युत जामवल ने भी अभिनय किया है। यह 3 मार्च को रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »