08 May 2024, 07:35:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के निर्देशक जोड़ी अब्बास-मुस्तान सुपरहिट गाने 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' को रीक्रियेट करने जा रहे हैं। अक्षय कुमार और रवीना टंडन की परहिट फिल्म 'मोहरा' का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' एक बार फिर से रीक्रिएट किया जाएगा। 
 
अक्षय-रवीना का यह गाना आज भी अपनी बीट्स पर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देता है। गाने की इसी लोकप्रियता की वजह से निर्देशक-निर्माता अब्बाज-मस्तान की जोड़ी ने 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' को अपनी आने वाली रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'मशीन' में शामिल किया है। फिल्म 'मशीन' में यह गाना नए-नवेले अभिनेता  मुस्तफा और अभिनेत्री कियारा अडवाणी पर फिल्माया जाएगा।
 
 गाने के बीट्स और माहौल को नए जमाने के हिसाब से नए रंग में रंगा जाएगा। 'मोहरा' के इस गाने को गायक उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था। मजे की बात यह है कि इस बार भी गाने को उदित नारायण ही अपनी आवाज से इसे नया रंग देंगे, जबकि कविता कृष्णमूर्ति की जगह नेहा कक्कड़ की आवाज होगी।
 
गाने को बॉस्को कोरियॉग्राफ करेंगे। अब्बास मस्तान ने कहा कि इस गाने को बनाने के बाद वह सबसे पहले अक्षय को दिखाएंगे।  'मशीन' एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है जो 17 मार्च को रिलीज होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »