08 May 2024, 05:42:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बोल्ड एक्ट्रेस से नन बनीं सोफिया हयात ने कुछ ऐसा किया है, जिससे वे कानूनी पचड़े में फंस सकती हैं। रविवार को सोफिया ने अपने दोनों तलवों पर स्वस्तिक का टैटू गुदवाकर उसकी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की।

इस फोटो पर लगभग 275 लोगों ने कमेंट किया, सभी ने इसका विरोध किया है। कुछ लोगों ने सोफिया को देश निकाला करने की बात कही, तो किन्हीं ने लिगल नोटिस भिजवाने की धमकी दी।

इसके अलावा उन्होंने मुस्लिम धर्म के प्रतीक वाला एक टैटू घुटने के नीचे गुदवाया है। सोफिया ने पिछले साल मई में खुलासा किया था कि वे नन बन गई हैं। उन्होंने अपना सिलिकॉन ब्रेस्ट भी रिमूव करवाया था।

उन्होंने यह भी कहा था कि वे रातों रात नन नहीं बनी हैं, बल्कि रिलेशनशिप में प्रताड़ित होने के कारण आखिर में उन्होंने ऐसा कदम उठाया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »