26 Apr 2024, 10:42:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। 43 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह अपनेआप को स्टार नहीं मानते हैं इसलिए नाकामी से निबटना उनके लिए आसान है। उनकी फिल्म मोहनजोदारो बॉक्स आॅफिस पर असफल रही थी।
 
रितिक का कहना है कि फिल्म जगत में एक दशक से भी ज्यादा समय बिताने के बाद अब वह समझ चुके हैं कि सफलता और असफलता एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
 
रितिक ने साक्षात्कार में कहा, मैं परिणामों से कभी भी मायूस नहीं होता, क्योंकि मैं एक जानकार व्यक्ति हूं। मैं असफलता को स्वीकार करना सीख चुका हूं। इससे सीखना चाहिए। संजय गुप्ता के निर्देशन तले बनी उनकी फिल्म काबिल 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इसमें उनके अपोजिट यामी गुप्ता हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »