19 Apr 2024, 21:24:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रेम को परदे पर जादुई ढंग से उतारते हैं मणिरत्नम : अदिति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 23 2017 10:55AM | Updated Date: Jan 23 2017 10:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अभिनेत्री अदिति राव हैदरी मणिरत्नम की आने वाली तमिल फिल्म में काम कर रही हैं। उन्होंने ने कहा है कि सिनेमा की कोई सीमा नहीं होती है और इस फिल्म निमार्ता के पास परदे पर प्रेम को दिखाने का एक अलग ही तरीका है।
 
अदिति ने कहा कि जब निर्देशक ने उनसे ' कातरू वेलिदाई' के लिए संपर्क किया तो यह उनके सपने के पूरा होने जैसा था। अभिनेत्री का कहना था कि वह मणिरत्नम के साथ वर्षों से काम करना चाहती थीं और अब यह पूरा हो गया। अदिति ने कहा, निश्चित रूप से कुछ काम आप अपने प्रोफाइल में जोड़ना चाहते हैं। यह कुछ ऐसा ही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »