प्रियंका चोपड़ा ने एक मैगजीन के लिए साड़ी में फोटो शूट करवाया था। इस वजह से प्रियंका को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। गुरुवार की शाम प्रियंका चोपड़ा मुंबई में केसरिया रंग की ड्रेस में नजर आई। वो डेटिंग वेबसाइट बंबल के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची, जहां उन्होंने अपनी पूरी बॉडी को ढका हुआ था। प्रियंका की ड्रस को देखकर लोगों ने नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रियंका चोपड़ा ने केसरिया रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। यह देखकर लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए। बता दे कि प्रियंका चोपड़ा डेटिंग वेबसाइट के मैनेजमेंट में बतौर हिस्सेदार शामिल है।
प्रियंका चोपड़ा ने कुछ चुनिंदा प्रभावशाली महिलाओं के साथ मुंबई में जुहू तारा रोड के होटल में हुए एक इवेंट में डिनर भी किया। प्रियंका चोपड़ा के साथ नम्रता पुरोहित, पूजा ढींगरा, अनुषा दांडेकर जैसी कई बड़ी हस्तियां डिनर पर शामिल थी। बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा की गोल्डन रंग की साड़ी में तस्वीरें वायरल हुई थी। उस तस्वीर में प्रियंका का ब्लाउज नहीं दिख रहा था। भले ही प्रियंका तस्वीरों में खूबसूरत लग रही थी। लेकिन फैंस ने उन्हें ट्रोल किया। तस्वीरों में प्रियंका बिना ब्लाउज के दिख रही थी। एक यूजर इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा कि लगता है कि आप देश के संस्कारों को भूल चुकी हैं।