26 Apr 2024, 06:13:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

भोपाल। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है। इसके तहत 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से और दसवीं की परीक्षा 5 मार्च से शुरू होगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से 12 बजे तक रहेगा। दसवीं की परीक्षा 31 मार्च को और 12वीं की 3 अप्रैल को समाप्त होगी। पहला पेपर सामान्य भाषा का : दसवीं का पहला पेपर 5 मार्च को सामान्य भाषा का रहेगा। 9 को गणित, 13 को सामाजिक विज्ञान और 16 मार्च को विज्ञान का पेपर होगा।
 
12वीं का विशिष्ट भाषा हिंदी का पहला पेपर: विशिष्ट भाषा हिंदी का पहला पेपर 1 मार्च को होगा। इसमें भी विभिन्न प्रश्नपत्रों के बीच पर्याप्त गेप दिया गया है। दिव्यांग परीक्षार्थियों का भी टाइम टेबल घोषित: मंडल ने दसवीं व 12वीं में पढ़ने वाले दिव्यांग छात्रों का भी टाइम टेबल घोषित कर दिया है। 10वीं की दृष्टिहीन, मूक-बधिर विद्यार्थियों की परीक्षा 5 मार्च से 7 अप्रैल तक चलेगी। हायर सेकंडरी की परीक्षा 1 मार्च से 21 अप्रैल तक संचालित होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »