28 Apr 2024, 21:25:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भोपाल में गरजे मिराज, तेजस, जगुआर फाइटर जेट्स, 30 सितंबर को होगा एयर शो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 26 2023 7:56PM | Updated Date: Sep 26 2023 7:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भारतीय वायुसेना का 91वां स्थापना दिवस 30 सितंबर को भोपाल में मनाया जाएगा। इस दिन होने वाले एयर शो में तेजस, मिराज जैसे 30 से ज्यादा लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर करतब दिखाते नजर आएंगे। इस एयर शो के लिए बोट क्लब पर लड़ाकू विमान रिहर्सल कर रहे हैं। इसके लिए राजा भोज एयरपोर्ट की नियमित फ्लाइट्स को भी रीशेड्यूल किया गया है।
 
रिहर्सल में जगुआर, मिराज, सूर्यकिरण, तेजस, -130 और चिनूक हेलिकॉप्टर शामिल हैं।बोट क्लब और वीआईपी रोड पर खड़े होकर इस एयर शो को फ्री में देखा जा सकता है। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल नहीं हो रहे हैं। गवर्नर मंगुभाई पटेल मुख्य अतिथि रहेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी एयर शो कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »