26 Apr 2024, 12:04:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh » bhopal

अस्पताल के सामने बेकाबू कार ने मासूम सहित दो महिलाओं को रौंदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 17 2017 5:29PM | Updated Date: Oct 17 2017 5:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। फतेहगढ़ स्थित मैक्स केयर चिल्ड्रन हॉस्पिटल के बाहर सोमवार सुबह सात बजे एक तेज रफ्तार कार ने एक मासूम और दो महिलाओं को रौंद डाला। घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह कार को तेजी से रिवर्स कर इकबाल मैदान की तरफ भाग गया। घायलों को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिलाओं की हालत नाजुक है और बच्चे की हालत में सुधार है। घटनाक्रम हॉस्पिटल के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है।  पुलिस ने  प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। तलैया पुलिस के मुताबिक गंजबासौदा  निवासी 28 वर्षीय राधा अहिरवार  और यहीं की 27 वर्षीय कृष्णा अहिरवार दोनों मैक्स हॉस्पिटल में सफाई कर्मचारी हैं, दोनों  ट्रेन से अपडाउन करती है। सोमवार जब वे   पैदल अस्पताल के सामने पहुंची ही थी कि तभी अचानक से एक बेकाबू ऑल्टो कार ने दोनों को रौंद दिया। 
 
घटनाक्रम में  उछलती हुई महिलाएं सीधे अस्पताल की दीवार से जा टकराई। इस हादसे में काजीकैंप निवासी 4 वर्षीय अबूजर भी चपेट में आ गया। बच्चे के पिता सरवर का कहना है कि  सुबह सात बजे वह अस्पताल के बाहर अपने बेटे के साथ खड़ा था। वह तीन दिन से  हॉस्पिटल में भर्ती है। सोमवार सुबह बच्चे को बेचेनी थी और वह उसे लेकर  अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक पर बैठा हुआ था, तभी यह हादसा हो गया।
 
सीसीटीवी फुटेज में नजर आई एक विक्षिप्त 
तलैया थाने के एएसआई व जांच अधिकारी करन सिंह ने बताया राजू टी स्टॉल के पास के सीसीटीवी फुटेज को चैक किया है। उसमें एक विक्षिप्त युवती नजर आ रही है। वह सड़क पार कर रही है तभी कार चालक काफी तेज रफ्तार में आ रहा था। उसको बचाने के चक्कर में कार पर से चालक का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे दोनों महिलाओं और चार साल के मासूम को रौंदते हुए आगे निकल गई। इसमें एक चश्मदीद भी मिल गया है।
 
इनका कहना है
तलैया पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिल गए हैं। जल्द ही कार को पकड़ लेंगे। 
- संजीव पाठक, सीएसपी कोतवाली 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »