26 Apr 2024, 06:54:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh » bhopal

शादी से इंकार करने पर फर्जी फेसबुक आईडी बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2017 4:16PM | Updated Date: Mar 23 2017 4:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

भोपाल। भोपाल की सायबर क्राइम पुलिस ने शादी से इंकार करने पर लडकी की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसे बदनाम करने का प्रयास करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
 
सायबर क्राइम पुलिस ने आज बताया कि इंदौर निवासी वर्षा तिवारी इंजीनियंरिग की छात्र है। वर्ष 2016 में सायबर क्राइम पुलिस के पास आकर उसने एक आवेदन दिया, जिसमें उसने बताया की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी फेसबुक आईडी बनाई है। इसमें उसका फोटो भी अपलोड किया गया है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने संदेही राजीव रावत निवासी बरकुही छिंदवाडा को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »