26 Apr 2024, 17:17:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में दो लोगों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रभातपट्टन ब्लॉक के ग्राम राखीढाना में ममता कवड़े (24) ने घर में फांसी लगाकर कल आत्महत्या कर ली। इस दौरान घर पर कोई नहीं था। महिला का पति खेत पर काम करने गया था। मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।इस प्रकार शोभापुर कॉलोनी के शक्ति नगर में डब्ल्यूसीएल के एक कर्मचारी ने जयप्रकाश देशमुख (30) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस दोनों तथ्यों के आधार पर जांच में जुटी है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »