29 Mar 2024, 07:03:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State » Madhya Pradesh

एमपी : गैंगरेप के बाद आदिवासी युवती ने की आत्महत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2018 12:34PM | Updated Date: Aug 9 2018 12:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बैतूल। जिले में एक आदिवासी युवती ने अपने साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के बाद आत्महत्या कर ली। मामला है झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम बोथिया का। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आदिवासी युवती का अपहरण किया और बाद में जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने युवती का वीडियो भी बनाया है। युवती की मां ने बताया कि मंगलवार की रात झल्लार में रहने वाले प्रवीण राठौर और उसके साथी ने उनकी बेटी का घर के सामने से अपहरण कर ले गए। बेटी घर लौटी तब परिजन को आपबीती बताई। युवती की मां का कहना है कि उसकी बेटी ने पूरी घटना बताने के बाद अपनी जान देने के लिए पेट्रोल पी लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »