26 Apr 2024, 22:07:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की सारणी नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी आरती झरबड़े को निर्दलीय प्रत्याशी आशा महेंद्र भारती से शिकस्त मिली है। हालांकि सारणी नपा के 36 वार्डो में से 22 पर भाजपा ने जीत हासिल की है।  कांग्रेस की बागी प्रत्याशी निर्दलीय के तौर पर मैदान में उतरीं आशा महेन्द्र भारती ने 14 हजार 973 मत हासिल किए, जबकि आरती झरबड़े को 11 हजार 101 वोट प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका बलराम को छह हजार 653 और भाजपा की बागी ज्योति हेमराज नागले को पांच हजार 376 वोट मिले है। कुल 22 वार्डों पर भाजपा, नौ पर कांग्रेस और पांच पर निर्दलीय पार्षद जीते हैं।
 
वहीं चिंचोली और आठनेर नगर परिषद पर भाजपा का कमल खिल गया है। चिंचोली  में भाजपा के संतोष मालवीय को तीन हजार 450, कांग्रेस के राहुल पटेल को एक हजार 314, निर्दलीय दिनेश देशमुख को 952, निर्दलीय अमरंसिंह राठौर को 48 और नोटा को 35 वोट मिले हैं। भाजपा के संतोष मालवीय ने दो हजार 136 वोटों से जीत हासिल की है। यहां 10 वार्डों में भाजपा और पांच पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। आठनेर नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशी सूरज राठौर ने 46 वोटों से जीत हासिल की है। यहां दो बार वोटों की गिनती हुई, जिसके बाद भाजपा को तीन हजार 506 और कांग्रेस को तीन हजार 460 वोट मिले। आठ वार्डों पर भाजपा प्रत्याशियों ने, चार पर कांग्रेस और तीन पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने कब्जा जमाया। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »