नई दिल्ली। महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल विश्व रैकिंग में कुछ दिन पहले पायदान पर बने रहने के बाद नंबर दो पर फिसल गईं। गुरूवार को जारी की गई विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की नवीनतम रैकिंग में वर्तमान ओलंपिक चैंपियन चीन की ली शुरूई ने दोबारा पहला स्थान हासिल कर लिया है।
साइना पिछले हफ्ते पहली बार विश्व रैकिंग में पहले पायदान पर पहुंचीं थीं लेकिन मलेशिया ओपन सुपर सीरिज के सेमीफाइनल में ली शुरूई से हारने की वजह से सूची में एक स्थान नीचे खिसक गईं।
हैदराबाद की बैडमिंटन खिलाड़ी पिछले महीने इंडिया ओपन का खिताब जीतने के बाद विश्व रैकिंग में पहला स्थान हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बन गईं थीं। वह आगे के सत्र की तैयारी के लिए इस समय चल रहे सिंगापुर ओपन में नहीं खेल रही हैं।