27 Apr 2024, 15:06:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बड़े फेरबदल में अर्जुन-ध्रुव ने रैसमुसन-एस्ट्रप को हराया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 24 2022 4:12PM | Updated Date: Aug 24 2022 4:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो । भारत के अर्जुन एमआर और ध्रुव कपिला की पुरुष युगल जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 में बुधवार को बड़े फेरबदल में डेनमार्क के ए रैसमुसन और किम एस्ट्रप को 2-0 से मात दी। अर्जुन और ध्रुव ने दूसरे दौर में विश्व की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 21-17, 21-16 के सीधे गेमों में हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में कदम रखा। यह एक शीर्ष-10 जोड़ी के खिलाफ अर्जुन और ध्रुव की पहली जीत है। भारतीय जोड़ी ने पहले गेम में गत चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जोड़ी को 21-17 से हराने के बाद दूसरे गेम में भी अच्छी शुरुआत की, मगर उनके डेनिश प्रतिद्वंदियों ने मैच में वापसी का प्रयास किया और स्कोर 14-14 पर आ गया। इसके बाद भारतीय जोड़ी ने गियर बदला और अर्जुन ने शानदार सर्व की बदौलत गेम को 21-16 पर समाप्त किया।
 
इसी बीच, अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को महिला युगल के दूसरे दौर में जापान की चेन क्विंग चेन और जिया यी ने 21-15, 21-10 से मात दी। दक्षिण कोरिया की एस सी शिन और एस एच ली ने पूजा और संजना की महिला युगल जोड़ी को 21-15, 21-7 से हराकर चैंपियनशिप में उनका सफर समाप्त किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »