27 Apr 2024, 07:09:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

साइना मलेशियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 2 2015 6:45PM | Updated Date: Apr 2 2015 7:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुआलालम्पुर। बीडब्ल्यूएफ रैंकिंग में आधिकारिक तौर पर विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली साइना नेहवाल ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए गुरूवार को यहां चीनी क्वालीफायर झूइ याओ को सीधे गेम में हराकर मलेशिया ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इंडिया ओपन की खिताबी जीत के दौरान विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली साइना महिला एकल के एकतरफा मुकाबले में याओ को केवल 30 मिनट में 21-13, 21-9 से हराया। उनका अगला मुकाबला चीन की एक अन्य खिलाड़ी और विश्व में 15वें रैंकिंग की सुन यू से होगा।

 

राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन पारूपल्ली कश्यप और इंडोनेशियाई मास्टर्स विजेता एच एस प्रणय हालांकि पुरूष एकल से बाहर हो गए हैं। चोटों के कारण लचर फार्म में चल रहे कश्यप विश्व रैंकिंग में 17वें स्थान पर खिसक गए थे। उन्हें चीन के विश्व में नंबर एक खिलाड़ी चेन लोंग के हाथों 10-21, 6-21 से हार का सामना करना पड़ा। इंडिया ओपन में कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को हराने के बाद तीन पायदान चढ़कर 14वें स्थान पर काबिज होने वाले प्रणय को दो बार के ओलंपिक चैंपियन चीनी खिलाड़ी लिन डैन ने 21-15, 14-21 से हराया। यह मैच 52 मिनट तक चला।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »