26 Apr 2024, 17:38:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » badminton

फिजियोथेरेपिस्ट की सेवाएं लेने के लिए साइना को मिलेंगे नौ लाख रूपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 24 2015 4:56PM | Updated Date: Jun 24 2015 4:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। खेल मंत्रालय ने स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को 2016 रियो ओलंपिक खेलों तक पूर्णकालिक फिजियोथेरेपिस्ट रखने के लिए नौ लाख रूपए स्वीकृत किए हैं। यह स्वीकृति राशि 15 महीने के लिए दी जाएगी और इसकी शुरूआत इसी महीने से होगी।
 
खेल मंत्रालय ने कहा, इस सहायता राशि का इस्तेमाल फिजियोथेरेपिस्ट को 60 हजार रूपए प्रति माह की दर से मासिक भुगतान करने के लिए किया जाएगा। फिजियोथेरेपिस्ट का चयन साइना नेहवाल ने स्वयं किया है। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना का चयन टारगेट ओलंपिक पोडियम (टीओपी) योजना के तहत ओलंपिक 2016 के लिए राष्ट्रीय खेल विकास कोष (एनएसडीएफ) से वित्तीय सहायता के लिए किया गया है। साइना फिलहाल बेंगलुरू में कर्नाटक बैडमिंटन संघ में प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन अकादमी में ट्रेनिंग कर रही हैं और रियो ओलंपिक तक वहीं ट्रेनिंग करेंगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »