मॉस्को। रूस के याकुत्स्क एअरपोर्ट क्षेत्र के लोग उस समय हैरान रह गए, जब आसमान से अचानक सोने से भरे पैकेट की बरसाने लगे। एअरपोर्ट से एक कार्गो प्लेन ने गुरुवार को उड़ान भरी, जिसमें करीब 9.3 टन सोना, डायमंड और प्लेटिनम जैसी बेशकीमती कीमती धातुएं लदी थीं।
दरअसल, उड़ान भरते समय कार्गो प्लेन का हैच खुल गया, जिसकी वजह से एअरपोर्ट के रनवे पर भी बड़ी संख्या में सोने से भरे पैकेट गिर गए। बताया जाता है एअरपोर्ट से करीब 12 किलोमीटर दूर तक इसी तरह सोने की बरसात होती रही। यह घटना रूस के यकूतिया में एक कार मार्केट के करीब हुई। जानकारी मिलते ही तत्काल प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई और पूरे क्षेत्र को सील कर सर्चिंग अभियान चलाया गया।
क्रेस्नोयार्स्क के लिए भरी थी उड़ान
निम्बस एअरलाइन के एएन-12 प्लेन ने के्रस्नोयार्स्क के लिए उड़ान भरी थी। जानकारी के मुताबिक उड़ान भरते समय दरवाजे का हैंडल कमजोर होने के कारण यह घटना घटी। समाचार एजेंसी तास के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि हवाई पट्टी से लगभग 172 सोने की छड़ें मिली हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 366 मिलियन डॉलर यानी करीब 250 करोड़ रुपए होगी।
इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। जैसे ही प्लेन के क्रू को इस घटना की जानकारी मिली, के्रस्नोयार्स्क जाने वाले इस प्लेन ने मगन में इमरजेंसी लैंडिंग की। ब्रिटिश वेबसाइट मिरर के मुताबिक पूरे खजाने की कीमत 265 मिलियन पाउंड के करीब थी, जिसकी भारतीय मुद्रा में कीमत 240 करोड़ से ज्यादा होती है। यकूती मीडिया के मुताबिक प्लेन से गिरी कुछ सोने की र्इंटें एअरपोर्ट से 15 मील दूर से भी बरामद हुई हैं।