26 Apr 2024, 05:29:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस देश में है उबलते हुए पानी की नदी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2018 11:52AM | Updated Date: Mar 5 2018 11:52AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने कर्इ जंगलों के बारे में सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे जंगल के बारे में बताएंगे जिसमें एक रहस्यमयी उबलते पानी की नदी है। जी हां, ये नदी पेरू के जंगलों में स्थित है। 25 मीटर चौड़ी और 6 मीटर गहरी इस नदी के पानी का तापमान 50 से 90 डिग्री सेल्सियस तक रहता है और कुछ स्थानों पर 100 डिग्री तक पहुंच जाता है, जिससे आप चाय तक बना सकते हैं। अंशानिका के निवासियों के अनुसार यह रहस्यमयी ‘शनय टिम्पिश्का’ नदी सदियों पुरानी है, जिसका मतलब है ‘सूरज की गर्मी से उबलने वाली नदी’ है। ताे आइए बताते हैं आपकाे यहां के बारे में कुछ विशेष बातें।
 
जानकारी के लिए बता दें कि रुज़ो ने नदी का वर्णन एक किताब में किया है ‘द बॉयलिंग रिवर-एडवेंचर एंड डिस्कवरी इन द अमेजॉन’ में दिया है। 1930 तक ऐसे किसी भी उबलती नदी का वैज्ञानिक पुष्टि नहीं मिलती, क्योंकि ऐसी नदी की कल्पना ज्वालामुखी के निकटतम स्थानों पर की जाती सकती है। जबकि अमेज़ॉन बेसिन की यह नदी, एक सक्रिय ज्वालामुखी से 400 मील की दूरी पर स्थित है। मयंतुयकु के निवासियों और कुछ मुट्ठी भर शोधकर्ताओं के अतिरिक्त सारी आबादी सच में उबलती हुई नदी से आज तक अनजान हैं।
 
लेकिन बता दें कि सरकारी तौर पर 2011 में इस नदी की पुष्टि हुई, जब बचपन में सुनी गर्इ अनेक पौराणिक कथाओं और कहानियों को सुनने के बाद,  भू-वैज्ञानिक एंड्रेस रुज़ो ने 20 साल बाद अपनी आंटी के कहने पर इस रहस्यमयी नदी के सच को जानने में उत्सुकता दिखाई। नदी में गिरने वाली प्राणियों की दशा का विस्तृत वर्णन करते हुए रुजो कहते हैं कि ‘मैंने बहुत से प्राणियों को इसमें गिरते हुए देखा है, उसके बाद जो होता है वह बहुत ही भयानक है।
 
जो प्राणि इसमें गिरता है पहले उसकी आंखे समाप्त होती हैं और बहुत ही जल्दी सफेद रंग में बदल जाती हैं, वे नदी से बहार निकलने की कोशिश करते हैं पर शरीर का मांस हड्डियों से चिपककर बहुत जल्दी पक जाता है। पानी जब मुंह में प्रवेश करता है तब वे भीतर से भी पूरी तरह पक जाते हैं। 2014 में रुजो ने बताया कि जिस तरह हमारी नसों में खून बहता है, उसी तरह पृथ्वी की दरारों में गरम पानी बहता है। जो प्राकृतिक होने के वाबजूद प्राणियों के लिए प्राणघातक है। बॉइलिंग रिवर को पेरू का राष्ट्रीय मोन्यूमेंट घोषित कराना रुजो का प्राथमिक लक्ष्य है। लेकिन पेरू के जंगलों में मौजूद ये नदी बेहद भयानक है जिसमें मौजूद गर्म पानी पल-भर में ही किसी इंसान की जान ले सकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »