26 Apr 2024, 05:53:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस कुएं का पानी पीते ही हमेशा के लिए उतर जाता है सांप-बिच्छू का जहर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2018 11:48AM | Updated Date: Feb 21 2018 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सांप के काटने के बाद लोग पीड़ित को किसी डॉक्टर के पास लेकर जाते हैं या फिर जहर उतारने के लिए किसी तंत्र-मंत्र वाले शख्स के पास, लेकिन शायद ही आपने सुना होगा कि सांप का जहर खत्म करने के लिए लोग किसी कुएं की तरफ दौड़ते हैं।
 
पानी पीकर स्वस्थ हो जाते हैं लोग 
मुजफ्फरनगर में एक ऐसा कुआं है, जिसका पानी पीने से सांप के जहर का असर ख़त्म हो जाता है। ग्रामीणों की मानें तो दूरदराज से सर्पदंश का शिकार हुए लोग यहां आते हैं और पानी पीकर स्वस्थ हो जाते हैं।
 
लोगों की जान बचाता कुआं
यह कुआं मुजफ्फरनगर जिले के कोतवाली थाने के बुढ़ीना खुर्द गांव में मस्जिद के आगे बना है। यह ग्रामीणों की प्यास तो बुझाता ही है, साथ ही अगर किसी को सांप या बिच्छू ने काट लिया है तो उसकी जान भी बचाता है।
 
कुएं का पानी पीकर हुआ ठीक 
गांव वालों का मानना है कि इस कुएं का पानी पीने से जहर का असर हमेशा के लिए खत्म  हो जाता है। सर्पदंश का शिकार हुए एक ग्रामीण ने बताया कि सांप के काटने के बाद इसी कुएं का पानी पीकर वह ठीक हुआ था।
 
दूसरे गांवों से भी आते हैं लोग 
वहीं, गांव के ही रहने वाले बुजुर्ग ने बताया कि दूसरे गांवों से यहां सर्पदंश का शिकार लोग आते हैं और इस कुएं का पानी पीकर ठीक हो जाते हैं। इतना ही नहीं, कई बार तो लोग इस कुएं का चमत्कारिक पानी बोतलों में भी पानी भरकर भी ले जाते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »