26 Apr 2024, 17:05:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

रोबोट बना राजनेता, 2020 में चुनाव लड़ाने की तैयारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2017 1:37PM | Updated Date: Nov 27 2017 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। वैज्ञानिकों ने दुनिया का पहला आर्टिफिशल बुद्धि वाला राजनेता बनाया है जो आवास, शिक्षा, आव्रजन संबंधी नीतियों जैसे स्थानीय मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब दे सकता है। 

इतना ही नहीं, उसे 2020 के आखिर में न्यूजीलैंड में होने वाले आम चुनाव में उम्मीदवार बनाने की तैयारियां भी जोरों पर हैं। इस आभासी राजनीतिज्ञ का नाम सैम (एसएएम) रखा गया है और इसके रचनाकार न्यूजीलैंड के 49 वर्षीय उद्यमी निक गेरिट्सन हैं। 
 
उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि फिलहाल राजनीति में कई पूर्वाग्रह हैं। दुनिया जलवायु परिवर्तन एवं समानता जैसे जटिल मुद्दों का हल नहीं निकाल पा रही है। कृत्रिम बुद्धि वाला राजनीतिज्ञ फेसबुक मैसेंजर के जरिए लोगों को प्रतिक्रिया देना लगातार सीख रहा है। 
 
गेरिट्सन मानते हैं कि एल्गोरिदम में मानवीय पूर्वाग्रह असर डाल सकते हैं, लेकिन उनके विचार से पूर्वाग्रह प्रौद्योगिकी संबंधी समाधानों में चुनौती नहीं हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »