14 May 2024, 22:44:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जलते हाथी की इस फोटो को मिला वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी अवॉर्ड

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2017 2:18PM | Updated Date: Nov 8 2017 2:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक जलते हुए हाथी और आग से लिपटे उसके बच्चे की तस्वीर को इस साल का सैंक्चुअरी वाइल्ड लाइफ अवॉर्ड दिया गया है। यह तस्वीर पश्चिम बंगाल के बांकुरा जिले में ली गई है जिसमें हाथी और उसका बच्चा लोगों की भीड़ से बचकर भागते नजर आ रहे हैं।फोटोग्राफर बिप्लव हाज़रा ने इसे 'हेल इज हेयर' यानी 'नर्क यहीं है' टाइटल दिया है। इस फोटो में हाथी का बच्चा और उसकी मां भीड़ द्वारा फेंके जा रहे जलते टार बॉल्स की चपेट में आ गए हैं। सैंक्चुअरी एशिया नाम के एक फेसबुक पेज ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "आग की गर्मी इनकी नाजुक चमड़ी को जला रही है। मां और उसका बच्चा भीड़ से बचकर भागने की कोशिश कर रहे हैं। हथिनी ने अपने कानों को ढंक लिया है क्योंकि वह हंसते-मजाक उड़ाती भीड़ की आवाज को इग्नोर करना चाहती है।पीछे उसका बच्चा डर और कन्फ्यूजन में चीख रहा है। वह आग की चपेट में आ गया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »