26 Apr 2024, 17:00:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां पर नई बहू के मायके भेजी जाती हैं सोने, चांदी की राखी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 7 2017 5:40PM | Updated Date: Aug 7 2017 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में आज भी ससुराल पक्ष से नई बहू के पहले रक्षाबंधन पर उसके मायके में भाइयों और अन्य छोटे परिजन के लिए सोने-चांदी की राखियां और उपहार भेजने की पंरपरा उत्साह से निभाई जा रही है। रक्षाबंधन के पूर्व नई बहू के ससुराल पक्ष के लोग उसके मायके में भाइयों, भतीजों के साथ अन्य छोटे परिजन के लिए सोने, चांदी की कुछ विशिष्ट और रंगीन धागों की अनेक राखियां भेजते हैं।
 
इसके साथ बहू के छोटे भाई-बहनों के लिए तरह-तरह के खिलौने, कपड़े और अनेक तरह की मिठाइयां भेजने का रिवाज आज की पीढ़ी भी निभा रही है। यह सब सामग्री शृंगारित पेकैट्स में रक्षाबंधन के कुछ दिन पूर्व विशेष वाहक या परिजन के साथ भेजी जाती है। इस सामग्री के बदले लड़की के परिजन उसके ससुराल वालों को कपड़े, मिठाइयां और नगद राशि भेंट करते हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »