27 Apr 2024, 08:56:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बस की सीट को समझ लिया बुर्कानशीं महिलाएं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 1:41PM | Updated Date: Aug 4 2017 1:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ओस्लो। नॉर्वे के एक ऐंटी-इमिग्रेशन समूह की काफी आलोचना हो रही है। इस संगठन के जोहान स्लातिविक ने एक ऐसी तस्वीर पोस्ट की, जिसे देखकर एक पल को यह गलतफहमी होती है कि वह सीट नहीं, बुर्का पहनकर बैठी मुस्लिम महिलाएं हैं। यह एक खाली बस की तस्वीर है, लेकिन 'फादरलैंड फर्स्ट' नाम के एक संगठन से जुड़े जोहान ने इस तस्वीर को ऐसे पेश किया कि लोगों को भी गलतफहमी हो गई।
 
जोहान को तस्वीर की असलियत मालूम थी, लेकिन उनका कहना है कि लोगों की प्रतिक्रिया देखने के लिए उन्होंने यह फोटो शेयर की। जोहान ने यह तस्वील सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। इसे 'फादरलैंड फर्स्ट' के फेसबुक पेज पर साझा किया। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा था, 'इसके बारे में लोग क्या सोचते हैं?' तस्वीर देखकर कई लोगों को लगा कि बस के अंदर 6 बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाएं बैठी हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »