26 Apr 2024, 05:31:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

यहां शादी से पहले जरूरी है बच्चा पैदा करना !

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 2:51PM | Updated Date: Jul 15 2017 3:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उदयपुर। भारत विविधता और परंपराओं का देश है। एक तरफ देश में कई ऐसे जगहों पर लड़के-लड़कियों का बात तक करना लोगों को पसंद नहीं है। लव मैरिज को भी लोग अच्छा नहीं समझते। लिव इन रिलेशनशिप को लेकर भी हाय-तौबा मचाते रहते हैं वहीं देश में ऐसी भी जनजाति भी है जो सदियों से इन बातों से इक्केफाक नहीं रखते।

राजस्थान के उदयपुर जिले और उसके आसपास के इलाके में गरसिया नाम की जनजाति के लोग रहते हैं जहां शादी के लिए पहले बच्चा पैदा करना जरूरी माना जाता है। इन लोगों में शादी से पहले लड़का-लड़की अपनी पसंद के साथी के साथ घर से दूर रह सकते हैं। बच्चा पैदा करने के बाद इनको शादी करने की इजाजत मिल जाती है। इस रिलेशनशिप में रहने के बाद बच्चा पैदा न हो तो लड़का या लडकी साथी बदल भी सकते हैं।

ये लोग गुजराती, भीली, मेवाड़ी और मारवाड़ी भाषाएं बोलते हैं। गरसिया लोग खास तरह की पोशाक पहनते हैं। पुरूष धोती और कमीज पहनते हैं जबकि औरतें घांघर व ओढ़नी पहनती हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »