26 Apr 2024, 23:58:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

वजन 241 किलो... मगर अभी और बढ़ाना है

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 6 2017 9:49AM | Updated Date: Jul 6 2017 9:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजीब- अजीब वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के जुनून में लोग खुद के लिए अकल्पनीय लक्ष्य तय कर लेते हैं और ऐसी कोशिशों के चलते कभी-कभी अपनी सेहत और यहां तक कि अपनी जिंदगी को भी जोखिम में डाल लेते हैं। दुनिया में ऐसा कौन होगा जो अपना वजन बढ़ाकर मोटा होना चाहेगा, मगर बात जब पागलपन भरे रिकॉर्ड कायम करने की ख्वाहिश की आती है तो ऐसा करना बहुत ज्यादा चिंता की बात नहीं रह जाती। पेन्सिलवानिया में रहने वाली बॉबी-जो वेस्टले (42) का वजन लगभग 241 किलोग्राम है। मगर वेस्टले अपना वजन और बढ़ाना चाहती हैं। इसके पीछे जो कारण है वह बेहद असामान्य, चौंकाने वाला और स्वास्थ्य के लिए घोर जोखिमपूर्ण है। वेस्टले दुनिया में सबसे बड़े हिप्स (नितंब) का रेकॉर्ड अपने नाम करना चाहती हैं।

वेस्टले के हिप्स फिलहाल 95 इंच हैं जबकि वह 99 इंच का रेकॉर्ड तोड़ना चाहती हैं। जहां ऐसा मामला होने पर कई लोग परेशान हो सकते हैं वहीं इस महिला के लिए शरीर का यह हिस्सा उसके लोकप्रिय होने में मददगार साबित हो रहा है। बड़ी तादाद में लोग वेस्टले के फैन हैं। कई लोग तो उनके हिप्स पर बैठने के लिए बाकायदा शुल्क भी चुकाते हैं।
 
उनका कहना है उन्हें यह जानकर हैरत हुई कि पुरुषों को उनका शेप पसंद है और वे मानते हैं कि उनके हिप्स उन्हें भीड़ से अलग हटकर बनाते हैं।
मगर इस बीच सोशल मीडिया पर वेस्टले की आलोचना करने वालों की तादाद भी खासी हो चुकी है। उनका कहना है वह लोगों की प्रतिक्रियाओं की परवाह नहीं करतीं, लोग जब उन्हें मोटू कहकर चिढ़ाते हैं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो जैसी हैं वेसी ही खुद को स्वीकार करती हैं। पैसा और प्रसिद्धि मिलने के बावजूद शरीर की असामान्य बनावट वेस्टले के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है।
 
अपने रोजमर्रा के कामों को खुद अंजाम देने में वेस्टले असमर्थ हैं। चार कदम चलने से ही उनकी सांस फूल जाती है और अब डॉक्टर उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दे चुके हैं। इस बीच, बॉबी-जो वेस्टले की जांच करने वाले एक न्यूट्रिशनिस्ट ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उन्होंने जल्द ही ‘हेल्दी’ खाना लेना शुरू नहीं किया तो इस तरह वजन बढ़ते रहना उनकी जान ले सकता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »