27 Apr 2024, 02:23:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अद्भुत! 12 साल की बेटी ने की अपनी मां की डिलिवरी, देखें फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 15 2017 12:49PM | Updated Date: Jun 15 2017 2:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 21
    21
  • 22
    22
  • 23
    23
  • 24
    24
कहते हैं मां बनना दुनिया का सबसे खूसूरत पल होता है, लेकिन ये पल और भी ज्यादा खास बन जाता है जब एक बेटी अपनी मां की डिलिवरी करें। जी हां, आपको सुनने में जरूर थोड़ा अजीब लग रहा होगा, लेकिन ऐसा ही कुछ हुआ है अमेरिका के दक्षिणी राज्य मिसिसिपी में।
12 साल की एक नन्हीं बच्ची ने अपनी मां के लिए ये करिश्मा कर दिखाया। मां की डिलिवरी के लिए डॉक्टरों ने खुद 12 साल की जेसी डेलापेना से पूछा क्या वो अपनी मां की डिलिवरी करना चाहेंगी? तब डेलापेना ने इसके लिए तुरंत हामी भरी।
 
दरअसल 12 साल की नन्हीं बच्ची जेसी की मां डेद ने कहा कि कुछ साल पहले उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया था। उस दौरान भी जेसी ऑपरेशन थिएटर में मौजूद रहना चाहती थी। तब उसकी उम्र काफी कम थी, इसलिए उसे ऐसा नहीं करने दिया गया। उन्होंने बताया कि इस बार वे आखिरी बार मां बनी हैं, इसलिए जेसी को डिलीवरी के दौरान ऑपरेशन थिएटर में रहने दिए जाने का फैसला लिया गया।
 
बीते आठ जून के एक पोस्ट में फेसबुक यूज़र nikkismith9614 ने जो तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किया उसे काफी लोग पसंद कर रहे हैं और हर तरफ इसे सराहना भी मिल रही है। अपने नवजात भाई को गोद में लेकर डेलापेना काफी भावुक हो गईं। वह उसे बेहद डरते हुए छू रही थी। इस दौरान जेसी डेलापेना के पिता जैक ने पूरी घटना को कैमरे में कैद कर लिया। वहीं ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर वुल्फ जेसी को डिलिवरी के गाइड कर रहे थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »