26 Apr 2024, 12:11:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

10 साल की बच्ची ने बनाया स्केच, रेप के आरोपी को दिलाई 5 साल की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2017 10:37AM | Updated Date: Jun 14 2017 10:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एक स्केच ने रेप के आरोपी को कोर्ट में सजा दिलाने में अहम सबूत साबित हुआ। 2 साल पहुले हुई इस घटना में दोषी के खिलाफ आरोप साबित हो पाना मुश्किल था। सुनवाई के दौरान कोर्ट में जज ने स्केच को सबूत माना और आरोपी को 5 साल की सजा सुनाई।
खबर के मुताबिक बच्ची मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है।
 
जिसकी उम्र मात्र 10 साल है। खबरों के अनुसार उसकी आंटी उसे दिल्ली ले आईं। उस समय बच्ची की उम्र 8 साल थी। स्केच को देखते ही अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने इसे लड़की की गवाही माना। जिसके बाद आरोपी को सजा सुना दी गई। कोर्ट ने दोषी पर 10,000 रुपए जुर्माना भी लगाया है जबकि लड़की को 3 लाख रुपए फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में मुआवजा देने के आदेश दिए हैं।
 
उन्होंने फैसला सुनाते हुए कहा, अगर इस ड्रॉइंग को तथ्य और केस की परिस्थिति मानी जाए, इससे यह पता चलता है कि उसके कपड़े को उतारकर उसके साथ यौन शोषण हुआ है, इसका उसके दिमाग पर असर हुआ है जो कि सबूत के रूप में पेश हुआ है।
 
जज ने कहा कि यह स्केच उस घटना को बताने के लिए काफी है। जज ने कहा, मैं पीड़िता को सक्षम गवाह मानता हूं। लड़की को नवंबर 2014 में बस में पाया गया था। आंटी के घर रहने के दौरान उसके अंकल ने उसके साथ कई बार रेप किया। जिसके बाद उसे पिछले साल चार जून को गिरफ्तार किया गया, लेकिन उसके वकील ने दलील दी कि लड़की को 'सक्षम गवाह' नहीं माना जा सकता।
 
इस केस में अहम बदलाव तब आया जब लड़की ने एक स्केच बनाया। मामले की सुनवाई के दौरान उसने पेपर पर ब्लैक कलर के क्रेयॉन से एक खाली घर को स्केच किया, जिसमें एक लड़की हाथ में गुब्बारा लिए थी। उसके पास एक कपड़ा जमीन पर गिरा हुआ था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »