27 Apr 2024, 04:05:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

द्वारपूजा के दौरान दूल्‍हे के मुंह से आई बदबू... दुल्‍हन ने लौटाई बारात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 12 2017 2:23PM | Updated Date: Jun 12 2017 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बलिया। उत्‍तर प्रदेश में बलिया जिले के दोकटी इलाके में एक युवती ने शराबी दूल्‍हे से शादी से इनकार कर बारात वापस लौटा दी। दलनछपरा निवासी धनपतिराम के बेटे राजन की बारात शनिवार को दामोदरपुर आई थी। द्वारपूजा व अन्य कार्यक्रम के बाद जब दुल्हन की बहनें दूल्हे की आरती उतारने के लिए उसके पास गईं तो उसके मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। नशे में उसके पैर लड़खड़ा रहे थे। 
 
लड़कियों ने आरती छोड़ कर पूरी बात दुल्हन को बता दी। दुल्हन ने शराबी दूल्हे से शादी करने से स्पष्ट इंकार कर दिया। रिश्तेदारी में आई कुछ महिलाओं ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद्द पर अड़ गई और कहा कि अपनी जीवन की डोर किसी शराबी के साथ नही बांध सकती। जब कन्या पक्ष को लगा कि दुल्हन शादी नहीं करेगी तो खर्च की रकम वापसी के लिए दूल्हे को बंधक बना लिया। 
 
दूल्हा रात में किसी तरह मंडप से भाग गया। एक-एक करके बराती भी खिसक गए। रविवार की सुबह मामला दोकटी थाने पहुंचा जहां दोनों पक्षों की बातचीत सुन थानाध्यक्ष विजय सिंह व चौकी इंचार्ज जगदीश विश्वकर्मा ने स्थानीय लोगों की पंचायत बुलाई। दोनों पक्षों की बातें सुनकर मामला सुलझाने को कहा। पंचायत में दोपहर तक गरमा गरम बहस होती रही। बाद में पंचों ने निर्णय सुनाया कि एक दूसरे के सामान लौटा दें। दोनों पक्ष इस पर राजी हो गए। अंतत: शादी नहीं हुई और बरात बैरंग लौट गई।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »