26 Apr 2024, 21:30:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

कचरे के ढेर से बनी है यह लाइब्रेरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 8 2017 10:13AM | Updated Date: Jun 8 2017 10:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बोगोटा। कोलंबिया के बोगोटा में कचरे के बिन्स खाली करने का काम करने वाले जोस अलबर्टो गुटिरेज (54) का कहना है कि जब उन्होंने देखा कि लोग किताबों को कूड़े में फेंक देते हैं, तो उन्होंने इन्हें जमा करना शुरू कर दिया। उन्होंने प्राइमरी स्कूल से आगे कभी पढ़ाई नहीं कि मगर उन्हें अब देशभर में ‘लॉर्ड आॅफ बुक्स’ कहा जाता है। एक बार कचरे का डिब्बा खाली करते समय जोस को क्लासिक नॉवेल ‘अन्ना कैरेनिना’ मिली। 
उन्होंने इसे संभालकर रख लिया। यह किस्सा 20 साल पुराना है।
 
अब तक उन्होंने 25 हजार किताबें जमा कर ली हैं। बेशक, किताबों के रूप में बाद में लोगों का योगदान भी बाद में उन्हें मिलने लगा। पत्नी लुज़ मेरी और तीन बच्चों के साथ जोस ने यह फ्री लाइब्रेरी 2000 में शुरू कर दी थी। उनके घर की एक पूरी मंजिल किताबों से भरी है। जोस की ख्याति से प्रभावित होकर ‘कचरा बीनने वाले’ इस शख्स को मोंटेरे के अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में आमंत्रित किया जा चुका है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »