26 Apr 2024, 22:03:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अब भारत में पानी के अंदर चलेगी मेट्रो, कुछ ऐसा होगा सफर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 3 2017 1:56PM | Updated Date: Jun 3 2017 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लोगों की जिंदगी में अब मेट्रो जरूरत बन चुकी है। ट्रैफिक से बचने और जल्दी पहुंचने का आसान माध्यम। भारत के कुछ बड़े शहर में मेट्रो आ चुकी है। जहां मेट्रो बीच शहर में चलती है वहीं विदेशों में मेट्रो कहीं आगे है। वो शहर के साथ-साथ पानी के अंदर भी चलती है। 

ऐसा कोलकाता में किया जा रहा है, जहां पर हुगली नदी के अंदर ट्रेन चलाने की तैयारी की जा रही है। हुगली नदी के नीचे सुरंग बनाने का काम जल्दी ही पूरा हो जाएगा। ये देश की अपनी तरह की पहली अंडर रिवर परियोजना होगी। इस टनल के जरिए हावड़ा और कोलकाता के बीच मेट्रो कनेक्टिविटी शुरू होगी। कोलकाता में 16.6 किलोमीटर लंबे ईस्ट-वेस्ट मेट्रो प्रॉजेक्ट के लिए नदी के नीचे बना यह टनल बहुत अहम है।  520 मीटर लंबे दोहरे टनल को नदी की सतह के 30 मीटर नीचे बनाया गया है। टनल में मेट्रो की स्पीड 80 किमी प्रति घंटा होगी। इस रूट पर मेट्रो 10.6 किलोमीटर का सफर टनल के जरिए करेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »