26 Apr 2024, 07:00:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

बेंगलुरू की सड़कों पर उड़ रहा है 'जहरीला झाग', VIDEO देखेंगे तो आप भी रह जाएंगे हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2017 2:45PM | Updated Date: May 29 2017 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बेंगलुरू। बारिश के बाद बेंगलुरू के लोगों को अब एक नई मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। बेंगलुरु की प्रसिद्ध वार्थूर झील से निकलने वाले झाग से लोग परेशान हो रहे हैं। इसके पीछे वजह यही है कि झील से निकलने वाला झाग देखने में तो खूबसूरत है लेकिन खतरनाक केमिकल युक्त है। इससे स्किन की समस्या हो रही है।


लोगों का कहना है कि ये शरीर के लिए हानिकारक है। इसकी चपेट में आने से शरीर में खुजली और इंफेक्शन होने लगता है। दरअसल झील में गिर रहे सीवेज और जहरीले पदार्थों के कारण पानी प्रदूषित हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे झाग सड़कों तक पहुंच गया है और गाड़ियों की आवाजाही में इससे दिक्कत आ रही है।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »