26 Apr 2024, 11:14:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

देवरों की शर्मनाक हरकत- भाभी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर किया गैंगरेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 26 2017 1:54PM | Updated Date: May 26 2017 1:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बागपत। हमारे देश में भाभी और देवर के रिश्ते को मां-बेटे के समान माना जाता है। लेकिन, उत्तर प्रदेश के बागपत में इस रिश्ते को दो देवरों ने तार-तार कर दिया। बागपत में दो देवरों ने अपनी भाभी के साथ गैंगरेप किया। इस शर्मनाक वारदात को अंजाम देने के बाद देवरों ने अपनी भाभी को मारने की भी कोशिश की। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
जानकारी के मुताबिक, यह मामला बिनौली थानाक्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित महिला का पति बड़ौत में एक नर्सिगहोम में वार्ड ब्वॉय है। रविवार रात उसकी ड्यूटी थी। रात में ही उसके पास गांव से फोन आया कि उसकी पत्नी के साथ उसके छोटे भाई मारपीट कर रहे हैं। उसने पुलिस को सूचित करके घर पहुंचा। घर पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी बेहोश पड़ी है। उसके दोनों हाथ-पैर बंधे थे और मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। 
 
आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने के बाद उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर मारने का प्रयास भी किया था। पति ने पत्नी को बड़ौत स्थित अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसकी हालत गंभीर है। होश आने पर पीड़ित महिला ने बताया कि उसके दोनों देवरों ने उसके साथ गैंगरेप किया है। अस्पताल में भर्ती पीड़िता की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बीच-बीच में होश आता है और फिर बेहोश हो जाती है। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »