19 Mar 2024, 09:39:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जब समुद्री शेर ने लड़की को खींच ले गई, Video में देखें फिर क्या हुआ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 22 2017 2:55PM | Updated Date: May 22 2017 2:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा कनाडा का एक वीडियो देख आप भी हैरान रह जाएंगे। सील या समुद्री शेर(Sea lion) द्वारा एक लड़की को अचानक जबड़े में जकड़कर पानी में खींचकर गिराने के वीडियो के फुटेज इतने खतरनाक है कि देखने वाले की सांसे रोक दे।

मीडिया की खबर के मुताबिक कनाडा के पश्चिमी तट पर बने डॉक (Dock) पर लोग समुद्री जीवों को खाने की चीजें देकर उनकी हरकतों का आनंद ले रहे थे। वहीं पानी में मौजूद समुद्री शेर भी लोगों द्वारा दी जा रही खाने की चीजों को लपक-लपककर खा रहा था। वहां खड़ी एक बच्ची अपने पिता के साथ पानी में तैर रहे समुद्री शेर को देख रही थी। बच्ची और उसका पिता समुद्री शेर को हाथ हिलाकर अपने पास बुला रहे थे। लेकिन इसी बीच कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सब हक्के बक्के रह गए। इसी दौरान लड़की जब किनारे पर बैठी , तभी समुद्री शेर पानी से निकला और लड़की को अपने जबड़े में जकड़कर उसे पानी में लेकर चला गया और वहां खड़े सभी लोग घबरा गए। तभी वहां मौजूद एक शख्स ने पानी में छलांग लगाकर लड़की की जान बचाई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »