26 Apr 2024, 05:33:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अब खड़े होकर पेशाब करेगी महिलाएं, दी जाएगी ट्रेनिंग

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 7 2017 12:17PM | Updated Date: May 7 2017 2:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वियना। ऑस्ट्रिया में ग्रीन पार्टी नाम की स्थनीय संस्था महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने की ट्रेनिंग देगी। स्थानीय इकाई ने घोषणा की है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने का प्रशिक्षण देने के लिए विशेष बैठक कर रही है। ग्रीन पार्टी समय-समय पर पर्चटोल्डसड्रॉफ शहर में नाश्ते के बहाने महिलाओं को एकत्र कर उन्हें राजनीतिक सामाजिक जैसे मुद्दों पर बातचीत करने का मौका देती है। लेकिन इस बार पार्टी ने घोषणा की कि वह इस शनिवार महिलाओं को सार्वजनिक शौचालय में खड़े होकर पेशाब करना सिखाएगी। 
 
स्थानीय काउंसलर और ग्रीन पार्टी के सदस्य मार्था गुंजाल ने बताया कि बैठक में जब इस मुद्दे पर बातचीत शुरू हुई तो लोग अचंभित थे। लेकिन आखिरकार सहमति बन गई। बताया जा रहा है कि एक किट की मदद से महिलाएं खड़े होकर पेशाब कर पाएंगी। यह किट एक नली जैसी है। इसके इस्तेमाल के बाद महिलाएं इसे फेंक सकती हैं। इस किट का इस्तेमाल करने के बाद महिलाओं को गंदी शौचालय की सीट पर बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
 
मालूम हो कि दुनिया के कुछ देशों में महिलाओं को खड़े होकर पेशाब करने की सुविधा प्रदान करने वाला किट पहले से इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन विकासशील देशों में अभी इसका चलन नहीं के बराबर है। पिछले दिनों एक कंपनी ने भारत में भी इस किट को लाने की बात कही थी। 
कई घंटों तक पेशाब रोके रखने के चलते दुनिया की करोड़ों महिलाएं यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (यूटीआई) से ग्रसित होती हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस किट को अगर कम कीमत में और आसानी से उपलब्ध कराए जाएं तो महिलाओं की एक बड़ी समस्या दूर हो सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »