27 Apr 2024, 00:59:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मुर्गी बन अंडे सेने बैठा ये इंसान, निकले 9 चूजे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 25 2017 2:06PM | Updated Date: Apr 25 2017 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रेंच आर्टिस्ट अब्राहम पॉइन्शवल ने अपनी कल्पना को हकीकत में बदल ही दिया। बीते मार्च में अब्राहम के दिमाग में ‘मुर्गी बनने’ का आइडिया आया और उन्होंने करीब दर्जन भर अंडे सेने का निर्णय लिया। यह कमाल उन्होंने 3 हफ्तों में कर दिखाया है।
 
चूजों को अपने हाथ में लेकर वह बहुत भावुक हो गए। इन अंडों से पहला चूजा मंगलवार को निकला है। अब तक 9 अंडों से चूजे निकल चुके हैं और फार्म भी पहुंच चुके हैं।
 
इस अजीबो-गरीब काम के लिये उन्होंने अच्छी-खासी तैयारियां भी की थीं। पेरिस के आधुनिक कला संग्रहालय में शीशे के केबिन के अंदर बैठे अब्राहम अंडों के ऊपर बैठकर ‘मानव मुर्गी’ बन गए थे। अब्राहम ने इस खास परफॉर्मेंस का नाम ‘ओयूफ’ रखा था जिसका मतलब होता है ‘अंडा’।
 
अब्राहम अदरक का ज्यूस ले रहे थे ताकि वह अंडों को कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस की गर्मी दे सकें। इतना ही नहीं, वह गर्मी बनाए रखने के लिए एक विशेष प्रकार की रोशनी के नीचे मोटा से कंबल ओ़़ढकर बैठे हुए थे। कला में जानवरों के लिए कोई जगह नहीं इस खास प्रोजेक्ट को देखने के लिए कई लोग म्यूजियम भी आते रहे। 
 
हालांकि पेटा व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अब्राहम की आलोचना की। उनका कहना था कि ऐसे निरर्थक कार्य से अब्राहम कई चूजों को जन्म से पहले ही मार डालेंगे। वहीं, पेटा ने कहा कि कला में जानवरों के लिए कोई जगह नहीं है। इससे अब्राहम ने चूजों को अपनी मां से दूर कर दिया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »