27 Apr 2024, 00:41:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस पार्क ने बना दिया 75000 लोगों को करोड़पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 7 2017 12:26PM | Updated Date: Apr 7 2017 12:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। यदि कोई कहे कि दुनिया में एक ऐसी जगह है, जहां हीरे यूं ही पड़े रहते हैं, तो शायद ही आप यकीन करें। मगर आपको जानकर ताज्जुब होगा कि अमेरिका में एक ऐसी जगह है, जहां से कोई भी हीरा ला सकता है। इससे भी ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि यहां जिस शख्स को हीरा मिल जाए वह उसका मालिक हो जाता है। इसके लिए उसे सरकार या किसी और को कोई टैक्स नहीं देना पड़ता है। दरअसल अमेरिका के अरकांसास स्टेट में हीरे की खदानें हैं, यहां किसी को भी जाने की इजाजत होती है। पहली नजर में अरकांसास नेशनल पार्क में मौजूद ये खदान किसी खेत की तरह दिखती हैं। 37.5 एकड़ में फैली खदानों के पास जाएंगे तो यहां यूं ही आपको करोड़ों के हीरे पड़े हुए मिल जाएंगे।
 
युवक को मिला 7.44 कैरेट का हीरा
इसी साल मार्च में 14 वर्षीय कालेल लैंडफोर्ड को 7.44 कैरेट को हीरा मिला था। इतने बड़े हीरे को पाने के लिए युवक को महज 30 मिनट मेहनत करना पड़ी। कालेल ने बताया कि वह यहां से गुजर रहा था तभी उसकी नजर भूरे रंग के एक पत्थर पर पड़ी, लेकिन पास जाकर देखा तो लगा कोई खास चीज है। इनसे पहले अक्टूबर 2016 में डेन फ्रेडरिक और उनकी बेटी ने यहां से  2.03 कैरेट का हीरा ढूंढा था। ये दोनों भी यहां पहली बार आए थे। जून 2015  में यहां घूमने आए एक शख्स को 8.52 कैरेट का हीरा मिला था। अप्रैल 2015 में ही सुसी क्लार्क को यहां शाम को घूमने के दौरान 3.69 कैरेट का हीरा मिला था। फरवरी 2015 में ही डीन फिलपुला को  2.01 कैरेट का हीरा मिला था।
 
1906 में मिला था  पहला हीरा
अमेरिका के इस इलाके से अब तक 75000 हीरे मिल चुके हैं। पहली बार 1906 में यहां से हीरा मिला था। 1906 में जॉन हडलेस्टोन नामक आदमी को इसी जगह दो चमकते हुए क्रिस्टल मिले। इसके बाद इस जगह का नाम द क्रेटर आॅफ डायमंड रखा गया। इसके बाद जॉन ने अपनी 243 एकड़ जमीन डायमंड कंपनी को ऊंची कीमत पर बेच दी। साल 1972 में यह जमीन नेशनल पार्क में आ गई। 1906 से ही इस जमीन को डायमंड उत्पादन क्षेत्र बनाने की कोशिशें की जाती रहीं, लेकिन इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »