27 Apr 2024, 01:55:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

VIDEO : मात्र 35 सैकेंड में इस लड़के ने सिर से तोड़ डाली 111 ईंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2017 3:44PM | Updated Date: Apr 6 2017 3:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वॉशिंगटन। अमेरिका के बोसनिया शहर  में एक किशोर ने हैरतअंगेज कारनामा करते हुए सिर से महज 35 सेकेंड में 111 कंक्रीट के ईंटो को तोड विश्व रिकाॅर्ड बनाया है। ताईक्वांडो मार्शल आर्टिस्ट केरीम अहमतस्फिक नाम के इस किशोर ने 20 लाइनों में रखी छह-छह कंक्रीट ईंटों को अपने सिर से तोड़ा। इस दौरान कुल 120 ईंटों में वह 111 ईंटों को तोड़ने में कामयाब रहा। ईंटों की 18वीं लाईन के पास वह थोड़ा डगमगाया लेकिन फिर खुद को संभालते हुये उसने इस कारनामें को पूरा किया।  
 
इस कारनामें को देखने के लिए पहुंचे लोगों ने  केरीम की खूब हौसला अफजायी की। इस उपलब्धि के लिए उसे  एक प्रमाण पत्र दिया गया। केरीम ने  माता-पिता, कोच और दोस्तों को इस उपलब्धि को हासिल करने  में मदद के लिए धन्यवाद भी दिया। इस वीडियों में आप साफ देख सकते है कैसे इस किशोर ने 35 सेकेंड में 111 ईटों को अपने सिर से तोड़ दिया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »