08 May 2024, 17:45:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जंगल में बंदरों ने की इस लड़की की परवरिश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 6 2017 11:10AM | Updated Date: Apr 6 2017 4:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बहराइच। उत्तर प्रदेश में बहराइच के कतर्नियाघाट के जंगलों से जिला अस्पताल लाई गई दस वर्षीय रहस्यमय बच्ची कौतुहल का विषय बनी है। अस्पताल स्टाफ व पुलिस का कहना है कि इंसान की इस बच्ची की परवरिश बंदरों के बीच हुई। लड़की को तीन माह पहले जंगलों में लकड़हारों ने देखा था। बच्ची के तन पर एक भी कपड़ा नहीं था। 
 
लकड़हारे इसके पास गए तो बंदरों ने बच्ची को घेरे में ले लिया और किसी को पास नहीं फटकने दिया। सूचना आसपास के गांवों में फैल गई। दर्जनों बंदर घने जंगल में उसकी निगरानी परिवार की सदस्य की तरह करते हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने 20 जनवरी की रात कड़ी मशक्कत के बाद बालिका को बंदरों के बीच से निकालकर गाड़ी में बैठाया। जख्मी बालिका को 25 जनवरी को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। धीरे-धीरे बालिका की हालत में सुधार आया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »