27 Apr 2024, 05:13:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस्लामिक चैनल पर धार्मिक प्रोग्राम के बदले 20 मिनट तक दिखाई गई पोर्न फिल्म

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 24 2017 1:08PM | Updated Date: Mar 24 2017 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पश्चिमी अफ्रीकाई देश सेनेगल में एक इस्लामिक चैनल पर धर्म प्रोग्राम दिखाया जाना था लेकिन उसके बदले पोर्न फिल्म चलने का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार पिछल दिनों इस्लामिक चैनल पर 20 मिनट तक पोर्न फिल्म का टेलिकास्ट होता रहा।
 
इससे बवाल मच गया है। लोग चैनल को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं। लोगों की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद चैनल ने माफी मांगी है और भविष्य में न हो इसका भरोसा दिलाया है।
 
जानें क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेनेगल के इस्लामिक चैनल ‘ट्यूबा टीवी’ अपने टीवी प्रसारण में इस्लाम धर्म से जुड़े कार्यक्रम दिखाता है। चैनल पर सोमवार की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से लेकर डेढ़ (1.30) बजे तक पोर्न फिल्म दिखाया गया। पोर्न फिल्म दिखाने जाने से पूरे सेनेगल में बवाल मच गया है। चैनल पर क्रिमिनल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई है।
 
चैनल की सफाई
प्रशासन ने चैनल से इस बारे में सफाई मांगी गई है। पूछा गया है कि आधे घंटे तक चैनल पर पोर्न फिल्म का टेलिकास्ट कैसे हो गया? चैनल ने अपनी सफाई में कहा कि यह हरकत कुछ लोगों ने अपने एजेंडे को फैलाने के लिए की। चैनल आरोपियों की पहचान कर रहा है, उनके खिलाफ केस भी दर्ज कराया जाएगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »