26 Apr 2024, 07:47:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

VIDEO: घोड़ी पर नहीं शेर पर 'सवार' होकर दुल्‍हन लेने पहुंचा यह दूल्हा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2017 2:59PM | Updated Date: Mar 18 2017 2:59PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाहौर पाकिस्तान में एक दूल्हे ने अपनी शादी में कुछ ऐसा कर दिया जिससे उसे सोशल मीडिया पर लोगों की काफी नाराजगी झेलनी पड़ी। इस शादी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। मुल्तान का रहने वाला शेख मोहम्मद अपनी शादी में कार या घोड़े पर नहीं बल्कि शेर के पिंजरे पर बैठकर पहुंचा। और तो और पिंजरा भी खाली नहीं था उसमें शेर मौजूद था। इस बारात को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। 
 
उत्साहित दूल्हे का कहना है कि उसका सपना था कि वो अपने शादी को यादगार बनाए और उसके पिता ने उसका ये सपना पूरा कर दिया। मैं बेहद शुक्रगुजार हूं। इस वीडियो को पाकिस्तान के ARY न्यूज ने अपलोड किया, जिसे लेकर अधिकांश कमेंट काफी आलोचनात्मक थे। लोगों ने इसे संपत्ति का सार्वजनिक तौर पर बेजा प्रदर्शन करार दिया। 
 
इतना ही नहीं दूल्हा सोने के गहनों से लदा हुआ था और शादी के दावत में करीब 15,000 मेहमान शरीक हुए। दुल्हन के घर वालों ने 5 करोड़ पाकिस्तानी रुपए दहेज के रूप में दिए थे, जिसे शादी के दौरान प्रदर्शित किया गया। लेकिन शादी में बेतहाशा खर्च करना परिवार को काफी महंगा पड़ा, क्योंकि दुनिया न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान के टैक्स डिपार्टमेंट ने परिवार को अनौपचारिक नोटिस भेजा है। विभाग ने उन्हें कहा है कि वे 24 मार्च तक जवाब भेजें, वरना उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »