11 May 2024, 08:52:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

अर्जेंटीना में मिले अंधेरे में चमकने वाले मेंढक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 16 2017 10:26AM | Updated Date: Mar 16 2017 10:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ब्यूनस आयर्स। दक्षिणी अमेरिका के अर्जेंटीना में वैज्ञानिकों ने अंधेरे में चमकने वाले मेंढकों की एक नई प्रजाति को खोजा है। इनके ऊपर हरे, पीले और लाल रंग की छीटें हैं।
 
सामान्य रोशनी में ये रंग पोल्का डॉट्स की तरह ही नजर आते हैं, लेकिन अंधेरे में ये गहरे नीले और हरे रंग की रोशनी में चमकते हैं। जब शोधकर्ताओं ने पराबैंगनी किरणों से युक्त एक फ्लैशलाइट से इस मेंढक पर रोशनी फेंकी, तो लाल की जगह उनके अंदर से गहरे हरे और नीले रंग का प्रकाश परावर्तित होने लगा। ये मेंढक ज्यादातर पेड़ों पर रहते हैं।
 
उभयचर जीवों में नहीं पाया जाता है गुण
शॉर्ट तरंगदैर्ध्य पर प्रकाश को अवशोषित करने और लंबे तरंगदैर्ध्य पर उसे परावर्तित करने की यह प्रक्रिया पदार्थों में तो आम है, लेकिन जीवों के अंदर यह बहुत दुर्लभ है।
 
उभयचर जीवों के अंदर यह गुण नहीं पाया गया था। शोधकर्ताओं ने पाया कि दक्षिणी अमेरिका के ये पोल्का निशान वाले मेंढक बाकी जानवरों की तुलना में बिल्कुल अलग तरीके से परावर्तन प्रक्रिया का इस्तेमाल करते हैं।
 
समुद्र में पाए जाने वाले कई जलीय जीवों में यह गुण पाया जाता है। कोरल्स, मछलियां, शार्क और यहां तक कि कछुए की एक प्रजाति में भी यह गुण पाया जाता है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »