26 Apr 2024, 11:09:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

पहले थी लड़का, लड़की बन जीता ब्यूटी कॉन्टेस्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 12 2017 12:41PM | Updated Date: Mar 12 2017 12:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटाया। थाईलैंड के पटाया में मिस इंटरनेशनल क्वीन-2016 ट्रांसजेंडर/ट्रांससेक्सुअल प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस इवेंट में थाईलैंड की जिरातछाया सिरिमोन्गकोलॉनाविन ने खिताब जीता। ये कॉन्टेस्ट नवंबर में होना था, लेकिन अक्टूबर में थाईलैंड के राजा भूमिबल अतुल्यतेज की मौत के चलते इसे टाल दिया था। यह प्रतियोगिता 2004 में शुरू हुई थी। प्रतियोगिता की विजेता जिरातछाया पुरुष के तौर पर पैदा हुई थीं।

उन्होंने जेंडर चेंज सर्जरी कराई है। वो दंत चिकित्सा की छात्रा थीं, लेकिन अब वे मॉडल और फैशन डिजाइनर हैं। उनके साथ प्रतियोगिता में कुल 27 प्रतिभागी शामिल हुए, जिनमें से ब्राजील की नथाली दूसरे और वेनेजुएला की एंड्रिया तीसरे नंबर पर रहीं। इसमें शामिल प्रतिभागी फिलीपींस, वेनेजुएला, ब्राजील, दक्षिण कोरिया, जापान, मेक्सिको और यूएस समेत कई देशों से थीं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »